{"_id":"5a05dc224f1c1bf4688ba6b1","slug":"151033357319-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के पट्टों के नवीनीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के पट्टों के नवीनीकरण की मांग
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। बमोटिया गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने गांव को बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने सरकार से जमीन के पट्टे का नवीनीकरण करने की मांग की। शिविर में ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही गांव में पेयजल टैंक तथा स्कूल में स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की। बीडीओ ने 48 बच्चों को स्वेटर तथा अन्य कर्मचारियों ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की।
ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में गंगा राम ने कहा कि यहां पर आलू की खेती की जाती है, लेकिन सड़क न होने के कारण 80 रुपये बोरी आलू गांव में बिक रहा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंजू देवी ने पेयजल सुविधा की मांग की। इसके साथ ही बिजली की लाइन बिछाने, वर्ष 2013 में स्वीकृत जूनियर हाईस्कूल का भवन बनाने, गांव में पोलिंग बूथ, मिलन केंद्र का निर्माण करने, भूमि का पट्टा देने आदि की मांग की। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि समूह का गठन कर नकदी फसल को समूह के माध्यम से बेचा जाएगा। कहा कि यहां पर कृषि तथा उद्यान विभाग को भेजकर कृषकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में बीडीओ विक्रम लाल शाह, चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महावीर बिष्ट, बेराधार के प्रधान मंजू देवी, उपप्रधान चंद्र सिंह, दलीप रावत, बीना पुरोहित, रमेश चंदोला, दुर्गेश्वरी देवी, आनुली देवी, तुलसी देवी, जसी देवी, अजय राम, रूपा देवी और सुजान राम आदि मौजूद थे।