फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरृमवंत देश होला त्रिजुगी नारेण....

हरृमवंत देश होला त्रिजुगी नारेण....

Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
हरृमवंत देश होला त्रिजुगी नारेण....

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण पर्यावरण संवर्धन और पर्यटन विकास मेले में सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों की लोक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कार्यक्रम देखने के लिए आस पास के गांवों से पहुंचे लोग देर शाम तक मेला पंडाल में मौजूद रहे।
मेले के दूसरे दिन लोक कलाकार हेमा नेगी करासी और टीम ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। करासी ने पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की..., बगछट मन..., मन लागी मेरो मन लागी, तेरी रौतेली मुखड़ि... सहित कई लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्कूली कलाकारों ने हिमवंत देश होला.. सहित अन्य लोक गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से लोक जागृति विकास संस्था के जितेंद्र कुमार ने नंदा जात के जागरों और अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने नंदासैंण विद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि मेले सांस्कृतिक धरोहरों के प्रचार का अहम माध्यम हैं। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, हरेंद्र चौधरी, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन नौटियाल, भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, पीसीसी के हरिकृष्ण भट्ट, भरत सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, कल्याण सिंह रावत सहित धानई, मालई, विसौंणा, पुनगांव, मलेठा, डुंग्री, जसपुर आदि गांवों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में धीरज-रोशनी रहे प्रथम
कर्णप्रयाग। मेला मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की 100 मीटर दौड़ की सब जूनियर प्रतियोगिता में धीरज रावत और रोशनी प्रथम रहीं। गौरव और दिव्या ने दूसरा और आयुष और रेखा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में राहुल-अंजली पहले, जुनैद अंसारी-रश्मि दूसरे, कुलदीप-रजनी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में पंकज-अंजलि पहले, सौरभ और दमयंती दूसरे, प्रीतम-सपना तीसरे स्थान पर रहे। ग्रामीण दौड़ में पंकज कुमार, नरोत्तम, सौरभ कुमार, 800 मीटर के सीनियर वर्ग में नरोत्तम-दमयंती, गिरीश-कामिनी तथा बॉबी चौधरी-सपना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख में पूना प्रथम, ममता द्वितीय और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अनुसूया प्रसाद, सृष्टि चौहान, आयुष, सब जूनियर वर्ग में प्लाक्षी, दामिनी और हीना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज चौरासैंण ने एसजीआरआर देवलकोट को हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed