{"_id":"5a05dc1b4f1c1bd7538bc8ab","slug":"151033356712-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की चपेट में आने से मुंशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन की चपेट में आने से मुंशी की मौत
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। निर्माणाधीन सड़क पर काम कराते समय सड़क निर्माण में लगी मशीन की चपेट में आने से मुंशी का हाथ कट गया जिससे उसकी मौत हो गई।
आंद्रपा के प्रधान मुकुंद राम सिरस्वाल ने बताया कि गांव के सरपंच गंगाराम सिरस्वाल निर्माणाधीन बाटाधार-धुनारघाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण के काम में लगे थे। इसी दौरान गंगाराम का हाथ सड़क पर पत्थर बिछा रही मशीन की चपेट में आ गया और उनका हाथ कट गया। गंगाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट देहरादून रेफर कर दिया। इसके बाद विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की पहल पर घायल को हेलीकॉप्टर से जॉलीग्रांट भेजा गया। प्रधान मुकुंदराम ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान गंगाराम ने दम तोड़ दिया।