{"_id":"5a05dc1a4f1c1bf2538bbf5d","slug":"15103335652-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमजुग गांव में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल, दो चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमजुग गांव में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल, दो चोटिल
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। ब्लॉक के कुमजुग गांव में जंगल घास लेने गई चार महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं जबकि अन्य दो महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने चारों महिलाओं को सीएचसी घाट में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिलाओं की स्थिति सामान्य है। चोटिल दो महिलाओं को घर भेज दिया गया है।
कुमजुग के ग्राम प्रधान दौलत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव की सुधा देवी (पत्नी विषणा लाल) और रुक्मा देवी (पत्नी भगीरथ प्रसाद) गांव की अन्य महिलाओं के साथ भूमियाल तोक के जंगल में घास लेने गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। यह देख आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो भालू मौके से भाग गया। हमले में सुधा और रुक्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अन्य दो महिलाएं भी चोटिल हो गईं। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने चारों को सीएचसी घाट में भर्ती कराया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुधा और रुक्मा की स्थिति सामान्य बताई, जबकि दो अन्य महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया।