{"_id":"5a0488b94f1c1b65548bc118","slug":"15102466839-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमनी में चार महिला समूहों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमनी में चार महिला समूहों का गठन
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत हिमनी गांव में चार स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इस दौरान महिलाओं को कई जानकारियां दी गईं। ग्राम प्रधान हरकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आजीविका परियोजना प्रबंधक प्रीतम भट्ट ने बताया कि हिमनी गांव में आलू, राजमा, जड़ी-बूटी तथा मटर की खेती की जा रही है, जिसके लिए महिलाओं का समूूह बनाकर कई जानकारियां दी गईं। बैठक में महिलाओं के चार समूह का गठन कर 51 महिलाओं को सदस्य बनाया गया। बैठक में आजीविका परियोजना के सहायक प्रबंधक महेंद्र कफोला, देवकी नंदन कुनियाल, विक्रम रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह, कुंदन सिंह और नीरज मिश्रा आदि ने भाग लिया।