फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बरामदे में लटका हुआ मिला छात्र का शव

बरामदे में लटका हुआ मिला छात्र का शव

Wed, 08 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बरामदे में लटका हुआ मिला छात्र का शव

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अध्ययनरत छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के बाहर बरामदे में टेलीफोन के तार से लटका हुआ मिला। छात्र की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मान रही है। सुसाइड नोट में लड़की का नाम भी लिखा है।
मंगलवार देर शाम खलियाण बांगर (विकासखंड जखोली) निवासी जितेंद्र शाह पुत्र दुबलू शाह का शव कमरे के बाहर बरामदे में टेलीफोन की तार से लटका हुआ मिला। जितेंद्र गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत था। वह यहां डांग गांव में कमरे के किराए पर रहता था। जितेंद्र के रिश्ते के मामा गुलाब शाह ने बताया कि मंगलवार रात को जितेंद्र ने उसके कमरे में खाना खाया। इस दौरान उसके साथ एक दोस्त और भी था। खाना खाने के दौरान उसने यह भी कहा कि आज हम अंतिम बार साथ खाना खा रहे हैं। जब जितेंद्र खाना खा कर वापस अपने कमरे पर जाने लगा तो गुलाब शाह ने उसे अपने ही कमरे पर रोक दिया। गुलाब शाह ने बताया कि जितेंद्र कुछ देर बाद बाथरूम जाने की बात कह कर कमरे से बाहर निकला। इस दौरान जितेंद्र ने बाहर से कमरे का दरवाजा भी बंद कर दिया। जब काफी देर तक जितेंद्र वापस नहीं लौटा तो वह जितेंद्र को देखने के लिए बाथरूम का दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोला तो जितेंद्र नहीं मिला। गुलाब सिंह ने बताया कि जब जितेंद्र बाथरूम में नहीं दिखा तो वह सीधा डांग गांव में जितेंद्र के कमरे की ओर गए। कमरे पर पहुंचने पर उसने देखा के जितेंद्र रस्सी के सहारे बरामदे में लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई जितेंद्र चौहान ने बताया कि जितेंद्र के पैंट की जेब में पर्स से एक सुसाइड लेटर मिला है। लेटर के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्म हत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले की घर से लौटा था जितेंद्र
श्रीनगर। जितेंद्र के पिता ने बताया कि वह 2 नवंबर को गांव आया था। 6 नवंबर को वह वापस श्रीनगर लौटा था। उसने ऐसी किसी बात का जिक्र भी नहीं किया था। जितेंद्र अपने परिवार में सबसे छोटा है। वह पहली बार घर से बाहर रहने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed