{"_id":"5a032cee4f1c1b76678ba088","slug":"151015764710-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने जहां के तहां छोड़ दिए डस्टविन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने जहां के तहां छोड़ दिए डस्टविन
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
केआरएल की ओर से एक नवंबर से शहर का कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह से अपने हाथ में लेते ही नगर निगम ने अपने डिस्टबिन जहां के तहां छोड़ दिए। कूड़े से भरे डस्टबिन कई दिनों से नहीं उठने से फैली गदंगी से शहरवासी परेशान हैं। नगर आयुक्त तक बात पहुंचने पर उन्होंने केआरएल के प्रतिनिधियों को क्लास ली। केआरएल की ओर से वास्तविकता बताने पर वे शांत हुए।
केआरएल की टीम ने रामलीला मैदान, विष्णुघाट, सिंधी धर्मशाला सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया। केआरएल के प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि इन स्थानों पर नगर निगम के ही बड़े ट्रैक्टर से उठने वाले डस्टबिन भरे थे और उनके बाहर भी कूड़ा बिखरा पड़ा था। इनको उठाने के लिए नगर निगम का डंपर प्रेशर लेकर डिब्बों को उठाया गया है। भूपतवाला निवासी राजेश पुरी ने बताया कि पीपलवाली गली की पुलिया से चार दिन से कूड़े का डिब्बा नहीं उठाया गया है। डिब्बे के बाहर भी कूड़ेेेे का ढेर लगने से दुर्गंध उठ रही है। गंगा विहार कालोनी निवासी दीप तिवारी ने भी बताया कि चार दिन से कूड़ादान भरे होने के बाद भी उसे उठाया नहीं गया है। केआरएल के अधिकारी ने कहा कि नगर निगम के डस्टबिन उठाकर उनके स्थान केआरएल अपने डस्टबिन रखेगा। इसके बाद नियमित रूप से डस्टबिन उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कूड़ा उठाने के संबंध में किसी भी क्षेत्र में किसी को भी कोई शिकायत हो तो वह मोबाइल नबंर 825082513 पर बता सकते हैं।