फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वरोगार योजना की सब्सीडी डकारने की जांच होगी

स्वरोगार योजना की सब्सीडी डकारने की जांच होगी

Tue, 07 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
स्वरोगार योजना की सब्सीडी डकारने की जांच होगी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विकास परिषद की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की सब्सिडी डकारने की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिंह नेगी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।

आरोप है कि वर्ष 2007 से 2012 तक अवधि में अनेक करोड़पतियों तथा लखपतियों ने 25 प्रतिशत सब्सिडी डकारने के लिए बेरोजगार होने का फर्जी शपथ-पत्र दाखिल कर पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना से ऋण लिया था। शिकायतकर्ता भूपतवाला निवासी सतीश चंद्र शर्मा का दावा है कि उसके पास इसके दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं कि अपात्र तथा करोड़पतियों ने योजना का ऋण केवल 25 प्रतिशत सब्सिडी हड़पने के उद्देश्य से लिया था। उनका कहना है बेरोजगारों को दी जाने वाली करोड़ों की सब्सिडी वाला ऋण बड़े रसूखदार होटल, ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट स्कूल तथा अन्य व्यवसाय करने वालों ने हड़पा है। जिन बेरोजगारों के लिए योजना शुरू की गई थी उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। उनका दावा है कि 25 प्रतिशत सब्सिडी हड़पने का यह खेल हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में भी हुआ है। पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिंह नेगी ने जिलाधिकारियों से झूठे शपथ-पत्र देकर सरकारी योजना का धन हड़पने की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed