फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहरों में पानी, सूख रही अन्नदाता की फसल

नहरों में पानी, सूख रही अन्नदाता की फसल

Mon, 06 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नहरों में पानी, सूख रही अन्नदाता की फसल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लालढांग।
लालढांग क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत नहीं होने से किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों की मानें तो नहरों की मरम्मत के लिए विभागीय अफसरों को कई बार अवगत कराया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनीं गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि नहरों की मरम्मत कर जलापूर्ति नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।

लालढांग और आसपास के इलाकों मेें खेतों की सिंचाई का मुख्य साधन नहरें हैं। लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई नहरें बरसात के दिनों में जगह- जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे किसानों को खेतों तक पानी ले जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। जिससे सैकड़ों बीघा जमीन पानी के अभाव में सूख रही हैं। लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त नहरों की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। ग्रामीणों कृपाल सिंह, गोविंद सिंह , विजेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, गणेश मणि घिल्डियाल, जितेंद्र उपाध्याय, रोहित नेगी, रघुवीर सिंह नेगी के साथ ही ग्राम प्रधान प्रताप सिंह लिंगवाल का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग के अफसरों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने कोई सुध नही ली। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि नहरों की मरम्मत कर जलापूर्ति नही की गई तो वे अफसरों का घेराव करने के साथ ही यातायात बाधित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed