{"_id":"5a0093814f1c1b0d698b9c8f","slug":"15099872953-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला दिवस मनाने को रैली की तैयारियों को एकजुट हुए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला दिवस मनाने को रैली की तैयारियों को एकजुट हुए कांग्रेसी
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने आठ नवंबर को काला दिवस मनाने के लिए रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों समेत ग्रामों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
ज्वालापुर में बैठक करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक साल पहले एक हजार और पांच रुपये के नोट बदलने का फैसला देश की जनता पर भारी पड़ा है। इससे आई मंदी से देश उबर भी नहीं पाया कि जीएसटी भी लागू कर दी गई। इससे लाखों लोगों को रोजगार गंवाना पड़ा। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस 8 नवंबर को काला दिवस मना रही है, इसके तहत देहरादून में रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर अपना आक्रोश शामिल करें। डा. संजय पालीवाल और जिलाध्यक्ष ग्रामीण तेलूराम प्रधान ने कहा कि आमजन से लेकर अन्य वर्ग भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तख्ता पलट के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे ने महिलाओं से आह्वान कि रैली में शामिल होकर अपना विरोध शामिल करें। इस मौके पर श्रमिक नेता राजबीर चौहान, बीएस तेजियान, अरशद ख्वाजा, उषा शर्मा, यशवंत सैनी, तरूण नैयर, विजया जोशी, अशरफ अब्बासी, तहसीन अंसारी, दयाराम चंचल, वेदपाल, अनिल शर्मा, रोहित, विकास साहू, नजाकत अली, संजय शर्मा, कैलाश प्रधान, सुमित भाटिया, त्रिपाल शर्मा, राकेश चौहान, अरुण चौहान, सचिन कौशिक, संदीप सैनी, गयूर प्रधान, कुलदीप चौधरी, मुस्तकीम अंसारी, तेजपाल सिंह, जाकिर, योगेश चौहान आदि शामिल हुए।
आप मनाएगी धोखा दिवस
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी 8 नवंबर को धोखा दिवस मना रही है। आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बतया कि नोटबंदी को धोखा दिवस मनाते हुए ज्वालापुर से भगत सिंह चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताएंगे ।