{"_id":"5a00934b4f1c1bb6678b9d41","slug":"150998724120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बैरागना और कोटेश्वर गांव की टीमें रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बैरागना और कोटेश्वर गांव की टीमें रही विजेता
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र संगठन चमोली की ओर से बैरागना खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हुई बालक वर्ग के वॉलीबाल में सिरोली गांव की टीम 2-1 से विजेता रही। बालक कबड्डी सीनियर व जूनियर वर्ग में बैरागना व कोटेश्वर गांव की टीमें विजेता रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में बणद्वारा गांव की टीम विजेता रही।
बालिका सीनियर व जूनियर वर्ग रस्सीकूद में रवीना-जागृति ने प्रथम, अंकिता-ईशा ने द्वितीय व हिमानी-रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक सीनियर व जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में विशाल-अंकित ने प्रथम, गौरव-दीपक ने द्वितीय और निखिल-नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका सीनियर व जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अंकिता-रेनु प्रथम, संगीता-निकिता ने द्वितीय और दुर्गा-गार्गी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंकित-गार्गी प्रथम, गोविंद-अंकिता द्वितीय और विशाल-वर्षा तृतीय रहे। विजेता टीमों को जीआईसी बैरागना के प्रधानाचार्य सुनील सिंह और यूथ क्लब अध्यक्ष नेहा राणा ने पुरस्कृत किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल सके।
विज्ञापन