{"_id":"59ff410c4f1c1b72548bafa7","slug":"1509900648840-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 40 रनों से जीती राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 40 रनों से जीती राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज देहरादून जीता। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज और यूएसनगर के बीच खेला गया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने किया।
रविवार सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और यूएसनगर के बीच फाइनल मुुकाबला शुरू हुआ। मैच में स्पोर्ट्स कालेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद पहली पारी खेलते हुए निर्धारित 15 ओवरों में टीम ने 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से आठ विकेट खोकर 121 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। स्पोर्ट्स कालेज की ओर से सचिन ने टीम के लिए सर्वाधिक 23 रन जोड़े, जबकि गोविंद ने 21 व सचिन ने 18 रनों का योगदान दिया। यूएसनगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए टिंकू पाल और मौनू चौहान ने एक-एक विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए यूएसनगर की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्पोर्ट्स कालेज की ओर से आदित्य काला ने सर्वाधिक विकेट लिए। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक भरत सिंह बिष्ट, प्रदीप कन्याल, कुलदीप कुमार, दुर्गा रावत, पृथ्वी रावत, सीमा कुंवर, विक्रम कठैत, गिरीश गौड़, केसी पंत और हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन