फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नारायणबगड़ में 6 नवबंर से शुरू होगा वैली ब्रिज का निर्माण कार्य

नारायणबगड़ में 6 नवबंर से शुरू होगा वैली ब्रिज का निर्माण कार्य

Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ में 6 नवबंर से शुरू होगा वैली ब्रिज का निर्माण कार्य
नारायणबगड़। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) नारायणबगड़ के केवर गदेरे पर वैली ब्रिज बनाने जा रहा है। इसके चलते 6 नवंबर को रात 12 बजे से 10 नवंबर तक कर्णप्रयाग-ग्वालदम-अल्मोड़ा- बैजनाथ मोटर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। बीआरओ ने वेली ब्रिज के निर्माण के लिए प्रशासन से अनुमति ले ली है।
विज्ञापन

60 के दशक में निर्मित नारायणबगड़ में स्टील गार्डर पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व में बीआरओ की ओर से जीर्ण-शीर्ण पुल के खराब होे चुके गार्डरों को बदलने का कार्य किया था, लेकिन वाहनों के आवागमन के दबाव के चलते कार्य बीच में ही रोकना पड़ा था। कार्य पूरा नहीं होने से पुल की हालत बदतर हो गई है। इसके चलते बीआरओ ने यहां वैली ब्रिज के निर्माण का निर्णय लिया है। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीआरओ के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि 6 से 16 नवंबर तक जिला प्रशासन से वैली ब्रिज के निर्माण की अनुमति ले ली गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 6 से 10 नवंबर तक यहां पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

वहीं नारायणबगड़ पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सेमवाल ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर वैली ब्रिज के निर्माण के दौरान पुल के दोनों और आवाजाही के लिए वाहनों की व्यवस्थाएं करने और पैदल जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से वैली ब्रिज निर्माण के दौरान सहयोग देने की अपील की। बैठक में व्यापार मडंल अध्यक्ष डा. सुधीर नेगी, विनोद मलेठा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, डीके पाल, कनिष्ट उप प्रमुख मनवीर रावत, जयवीर कंडारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed