फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निर्मल विरक्त कुटिया से हिरासत में लिए दो सिख, चालान

निर्मल विरक्त कुटिया से हिरासत में लिए दो सिख, चालान

Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
निर्मल विरक्त कुटिया से हिरासत में लिए दो सिख, चालान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर आंदोलित सिख समाज की ओर से इस बार भी हरकी पैड़ी कूच के ऐलान को लेकर हरकत में आई पुलिस ने निर्मल विरक्त कुटिया से दो सिख हिरासत में ले लिए हैं। घंटों तक चली जद्दोजहद के बाद उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है।
कई साल से गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी को लेकर सिख समाज आंदोलित है। ऑल इंडिया कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर ने ही इस प्रकरण को हवा दी थी। हर साल गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर हरकी पैडी कूच का ऐलान होता है, जहां सिख समाज गुरुद्वारा होना मानता आया है। इस बार भी दिल्ली में मौजूद गुरुचरण सिंह बब्बर ने हरकी पैड़ी कूच का ऐलान किया था, जिसे लेकर हरिद्वार पुलिस पहले से ही अलर्ट थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की अगुवाई में निर्मल विरक्त कुटिया में पहुंचे फोर्स ने दो सिखों को हिरासत में ले लिया। फिर उन्हें सीधे थाना कनखल ले जाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि बलवीर पुत्र हरबंस एवं सुब्बा सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासीगण गांव दीनारपुर पथरी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया। बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। बताया कि ये कूच के ऐलान को लेकर बेहद ही सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed