फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा में एमसीक्यू पैटर्न लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने कुलसचिव और कुलपति कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। छात्रों के हंगामे के बीच कुलसचिव ने छात्रों को उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार की दोपहर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर और उपाध्यक्ष गोविंद पंवार के नेतृत्व में छात्र कुलसचिव कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने छात्रों के हित में सेमेस्टर परीक्षा में एमसीक्यू पैटर्न लागू करने की मांग की। बाद में छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर पहुंच कर अपनी मांग को दोहराते हुए प्रदर्शन किया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद पंवार ने कहा कि जब तक छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगा। कहा कि एमसीक्यू पैटर्न लागू न होने से सेमेस्टर परीक्षा में छात्रों के अच्छे अंक नहीं बन पा रहे हैं। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा और परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेश रंजन वर्मा ने छात्रों को एमसीक्यू पैटर्न लागू करने करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक चौहान, राहुल चौहान, अक्षय, मनीष मलिक, रोहित पंवार, आदित्य, अंकित, सौरभ, अंशुल चौधरी, जोनी, राजा, सुमित, विकास, विशू, आदित्य, सचिन आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed