{"_id":"59fb520a4f1c1bcd538bab0e","slug":"15096428515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों का अनशन शुरू
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में मिलाए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उफल्डा क्षेत्र को पालिका में शामिल किए जाने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता अनशन जारी रहेगा।
उफल्डा के ग्रामीण श्रीनगर पालिका क्षेत्र में मिलाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उफल्डा को पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के निर्णय को 2 नवंबर तक वापस न लिए जाने की दशा में ग्रामीणों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को ग्रामीणों की वार्ता सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व स्थानीय विधायक मुकेश कोली से वार्ता हुई। सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है, लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिला है। विरोध स्वरूप ग्रामीण सरोप सिंह भंडारी, कुशाल सिंह रावत, गुमान सिंह नेगी ने तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा। अनशनकारियों के समर्थन बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। ब्यूरो