फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण में विधान सभा सत्र को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

गैरसैंण में विधान सभा सत्र को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण में विधान सभा सत्र को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम आशीष जोशी ने सत्र की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को गैरसैंण क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और दूरसंचार की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। आवासीय व्यवस्था के लिए लोनिवि को नोडल एजेंसी बनाते हुए आवासीय व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। एसडीएम कर्णप्रयाग को गैरसैंण, आदिबदरी, कर्णप्रयाग, गौचर व सिमली में स्थित निरीक्षण भवनों का तत्काल अधिग्रहण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अल्मोड़ा जिले के नजदीकी गेस्ट हाउसों को भी आरक्षित रखने, जिला पूर्ति अधिकारी को कर्णप्रयाग, गौचर, सिमली सहित आसपास के पैट्रोल पंप पर पैट्रोल व डीजल की व्यवस्था करने व सभी पैट्रोल पंप संचालकों को बीस फीसदी तेल संरक्षित कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed