{"_id":"59fb52004f1c1bda538ba701","slug":"1509642841910-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पौड़ी में 10 नवंबर से टेली रेडियोलॉजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पौड़ी में 10 नवंबर से टेली रेडियोलॉजी
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जिला अस्पताल पौड़ी में राज्य सरकार पहली बार टेली मेडिसिन की तर्ज पर टेली रेडियोलॉजी सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से पौड़ी में बैठे-बैठे मरीज का दिल्ली-मुंबई से उपचार हो सकता है। पहाड़ के लोगों को अति विशिष्ट चिकित्सकों की सेवा मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 नवंबर को जिला अस्पताल पौड़ी में टेली-रेडियोलॉजी शरू हो जाएगी।
कुछ साल पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में टेेली मेडिसिन सेवा शुरू हुई थी। इसके लिए कॉलेज का पीजीआई चंडीगढ़ के साथ करार हुआ था, लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते यह कुछ समय बाद बंद हो गई। इस सेवा में इंटरनेट सेवा के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सक मरीज को ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा। सरकार जिला अस्पताल पौड़ी से इसकी शुरुआत करने जा रही है। श्रीनगर में मेले का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में 10 नवंबर से टेलीरेडियोलॉजी शुरू हो जाएगी। बताया कि इसके लिए हाई स्पीड डाटा लाइन की जरूरत पड़ती है। इसलिए रिलायंस से ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए कहा गया है।
इधर, जिला अस्पताल पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में टेली सर्विस शुरू की जाएगी। मरीज की अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन रिपोर्ट को विशेषज्ञ चिकित्सक को ऑन लाइन भेजा जाएगा।