{"_id":"59f9ff9c4f1c1bca678b8824","slug":"15095562114-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की खुशहाली के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे सरकार और संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की खुशहाली के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे सरकार और संगठन
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए राज्य में सरकार और संगठन कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। राज्य में विकास का पहिया एक साल में तेजी से घूमा है। यह राज्य के मंत्रियों और विधायकों के संघर्ष और लगन से संभव हो पाया है। बुधवार को नगर के ग्वीलों गांव के समीप भाजपा कार्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अजय भट्ट ने यह बातें कहीं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सत्ता के घमंड में वे संगठन और सरकार की साख को धूमिल न होने दें। हमें विनम्र रहकर आम जनता के कार्यों के लिए जूझना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में तीन साल बाद आएगी। इस दौरान गढ़वाल सांसद बीसी खडूड़ी ने कहा कि देश में मोदी सरकार ने जाति, धर्म को मिटाकर एक सुव्यवस्थित सरकार दी है। देश में भयमुक्त वातावरण बना है। इसे आगे भी ले जाना है। प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि जिला कार्यालय पांच मंजिला बनेगा। इसमें जिला पदाधिकारियों के आवास और गेस्ट हाउस का निर्माण भी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 16 स्थानों पर जिला कार्यालयों का निर्माण होगा। कार्यालय में ई-लाइब्रेरी और सभागार भी बनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, मगन लाल शाह, सुरेंद्र नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, राम किशन सिंह रावत, प्रेम बल्लभ भट्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, रघुवीर बिष्ट, डा. मातबर सिंह, रमेश चौधरी और विजया रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
अब चुनाव नहीं लडू़ंगा : खंडूड़ी
गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने कहा कि अब स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए चुनाव नहीं लडू़ंगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में लोकायुक्त बिल पास होना चाहिए। केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिल को अपनी संस्तुति दी थी, लेकिन राज्य सरकार इसमें देरी कर रही है। सरकार को बिल पास करना चाहिए।
विज्ञापन