{"_id":"59f9ff974f1c1b9f678b8844","slug":"15095562067-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड को आज भी सही दिशा नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड को आज भी सही दिशा नहीं मिली
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि हमारे सपनों का उत्तराखंड आज भी सही दिशा में नहीं जा रहा है। पृथक राज्य निर्माण की परिकल्पना आज भी अधूरी है।
जिला सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद खंडूड़ी ने कहा कि मैं स्वयं राज्य आंदोलन में रहा और जेल गया, लेकिन आज भी प्रदेश की दशा और दिशा नहीं सुधरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधि होने के नाते स्वयं भी जिम्मेदार हूं। उन्होंने कहा कि आज भी उत्तराखंड का लोकायुक्त बिल लंबित पड़ा है, जबकि केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बिल को पास कर दिया था। राज्य सरकार अभी तक बिल पास नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव नहीं लडे़ेंगे। उनकी जगह पर सोशल मीडिया में निम के प्रधानाचार्य कर्नल कोठियाल के नाम की चर्चा पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश संगठन को लेना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, मगन लाल शाह और सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।