फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर में पहली बार होंगे डे-नाइट मैच

श्रीनगर में पहली बार होंगे डे-नाइट मैच

Tue, 31 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पहली बार होंगे डे-नाइट मैच

विज्ञापन
श्रीनगर। पहाड़ में पहली बार दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच होंगे। 10 दिसंबर से शुरू होने वाली जीपीएल (गढ़वाल प्रीमियर लीग) के सेमीफाइनल व फाइनल मैच डे-नाइट होंगे। प्रतियोगिता लीग मैच एक साथ श्रीनगर व गौचर में खेले जाएंगे। जीपीएल का खिताब कब्जाने के लिए 14 टीम मैदान में उतरेंगी। 26 नवंबर को श्रीनगर में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी।

जीपीएल की ओर से दूसरी बार श्रीनगर में 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजक कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली और सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि प्रतियोगिता 10 से 31 दिसंबर तक चलेगी। पिछले साल जीपीएल में 8 टीमों ने भाग लिया था। इस बार 14 टीम जीपीएल में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में 49 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 37 श्रीनगर और 12 मैच गौचर (चमोली) में खेले जाएंगे। श्रीनगर में फाइनल और सेमीफाइनल मैच शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होंगे। रोशनी के लिए फ्लड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को रुड़की व हरिद्वार और 12 नवंबर को श्रीनगर में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। 26 नवंबर को टीम खिलाड़ियों को खरीदेंगी। बताया कि विजेता टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर नीरज रावत, प्रदीप रौथाण, संजय फौजी और जितेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed