{"_id":"59f8af1d4f1c1b59678b8b8d","slug":"150947006716-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सरकार कर रही राज्य में हिंसा को प्रायोजित: अभाविप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल सरकार कर रही राज्य में हिंसा को प्रायोजित: अभाविप
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। अभाविप ने केरल सरकार पर राज्य में प्रायोजित हिंसा कराए जाने का आरोप लगाया है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हत्याओं के सभी मामलों की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विगत 18 महीनों में केरल में 18 हत्याएं हुई हैं। ये सभी लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए थे। वर्तमान में केरल में भाकपा (माक्सवादी) की सरकार है। सरकार ही हिंसा को प्रायोजित कर रही है। ज्ञापन में अभाविप कार्यकर्ताओं ने सभी हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही राज्य के नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की भी मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, विनीत पोश्ती, ऋतांशु कंडारी, शैलेष मलासी, संदीप राणा, अर्जुनकृष्ण गैरोला आदि शामिल थे। ब्यूरो