{"_id":"59f8ad364f1c1b78548ba206","slug":"150946958015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश रावत बने भारतीय समाज कल्याण पार्टी के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश रावत बने भारतीय समाज कल्याण पार्टी के जिलाध्यक्ष
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णमंदिर परिसर में आयोजित भारतीय समाज कल्याण पार्टी की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से राकेश रावत को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दिनेश चंद्र खंडूड़ी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
पार्टी के संयोजक राकेश खंडूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि 18 सालों में प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन राज्य आंदोलन की भावना और पिछड़े हुए पहाड़ी क्षेत्र के विकास की बात दोनों सरकारों ने नहीं की। इससे आज पहाड़ से पलायन से लगातार खाली हो रहे हैं। बैठक में पार्टी कार्यकारिणी में धन सिंह पुंडीर, कुंवर सिंह नेगी और बीना तिवाड़ी को उपाध्यक्ष, नरेंद्र तोपाल, संजय बहुगुणा और राजेंद्र रावत को महामंत्री, राकेश जुयाल को कोषाध्यक्ष, प्रमोद रावत और राजेश्वरी बिष्ट को संगठन मंत्री तथा रमेश चंद्र जोशी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी पहले निकाय चुनाव और उसके बाद होने वाले लोक सभा चुनावों में भागीदारी करेगी। साथ ही सघन सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी का विस्तार करेगी।