{"_id":"59f369184f1c1b98678b7c1c","slug":"15091244571-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ प्रकरणों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ प्रकरणों पर हुई चर्चा
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार के साथ ही शिक्षकों ने लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में शिव सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव पारित किया।
विकासखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक में मनोज ममगांई को संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लाक अध्यक्ष राजेश सेमवाल की अध्यक्षता में हुऊ बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, प्रवक्ता व प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति देने, स्थानांतरण एक्ट लागू कर विद्यालयों का सही कोटीकरण करने आदि के लिए प्रस्ताव पारित किए। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष के लिए शिव सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव पारित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि नेगी विगत बीस सालों से शिक्षकों की सेवा कर रहे है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, जीत सिंह कोहली, संदीप मैठाणी, महेंद्र कठैत, विजय गैरोला, हाकम सिंह बिष्ट, महेंद्र दत्त बंगवाल, एसपी रतूड़ी सहित 30 विद्यालयों के शाखा अध्यक्ष आदि मौजूद थे। ब्यूरो