{"_id":"59f215b14f1c1bd8538b93ec","slug":"15090375697-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। भाजपा नगर मंडल की बैठक में 14 नवंबर से शुरू होने वाले औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मेले के उद्घाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा समापन के लिए गढ़वाल सांसद मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेला समिति पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इसका पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पनाईं गांव में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग का प्रस्ताव क्षेत्रीय सांसद को भेजा गया। इस मौके पर प्रकाश शैली, दलवीर कनवासी, जयकृत बिष्ट, सुरेश कुमार, नवीन टाकुली, राकेश लिंगवाल, राजेश खत्री, दिनेश बिष्ट, पवन भंडारी, सुनील पुजारी और भगवती प्रसाद खंडूड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए।