फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय ब्लाग प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि सर्वेश उनियाल विजेता

राष्ट्रीय ब्लाग प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि सर्वेश उनियाल विजेता

Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ब्लाग प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि सर्वेश उनियाल विजेता
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग में तैनात डॉ. सर्वेश उनियाल के ब्लॉग ‘उत्तराखंड खास है’ को पर्यटन मंत्रालय ने तीन सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों में शामिल किया है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘पर्यटन पर्व: देखो अपना देश’ के तहत पूरे देश में 5 से 25 अक्तूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं थी। गढ़वाल विवि में पर्यटन विभाग में तैनात डॉ. सर्वेश उनियाल समेत देशभर से करीब 239 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 177 प्रतिभागी चयनित किए गए, जबकि अंतिम चरण में 77 ब्लॉगों का चयन किया गया। इनमें तीन सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों को विजेता घोषित किया गया। इन तीनों में गढ़वाल विवि के डॉ.सर्वेश उनियाल का ‘ब्लॉग उत्तराखंड खास है’ भी शामिल है। इन ब्लॉगों को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अपने प्रचार-प्रसार के माध्यमों में उपयोग करेगा। विजेता ब्लॉगरों को पुरस्कार स्वरूप केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भारत भ्रमण का पैकेज देगा।
विज्ञापन


क्या था ब्लॉग
श्रीनगर। हिम शिखरों को चूमने का, गंगाको छूने का, रहस्य और रोमांच में चलने का, आस्था में झुकने और प्रकृति में रुकने का अहसास है...उत्तराखंड खास है।
हर्सिल में गुनगुनाती गंगा,जागेश्वर में शिव भक्ति में खड़े देवदार, चोपता में प्रकृति की चंचलता और चौकोड़ी से पंचाचूली का निहार, मुनस्यारी के मनोहर दृश्य तो चंपावत में शिल्प पर सौंदर्य का प्रयास है..उत्तराखंड खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव में गंगा है, हर गांव गंगोत्री है, यहां शिव में सौंदर्य,श्रद्धा में शक्ति है,देवभूमि की इस यात्रा में आस्था का इतिहास है...उत्तराखंड खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed