{"_id":"59f0c6214f1c1bd1538b922a","slug":"15089516648-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ किमी की साइकिल रैली पर रवाना हुए नौ सेना के अधिकारी और जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ किमी की साइकिल रैली पर रवाना हुए नौ सेना के अधिकारी और जवान
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। साहसिक खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन हुआ। बुधवार को भारतीय नौ सेना की ओर से आईटीबीपी के पर्वतारोहण संस्थान सुनील से छह सौ किमी की हिमालयन साइकिल रैली को संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नौ सेना के 12 अधिकारी और जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली को बुधवार शाम तक चोपता पहुंचा था, लेकिन रात होने के कारण रैली को गोपेश्वर में ही रुकना पड़ा।
बुधवार सुबह ग्यारह बजे से आईटीबीपी के पर्वतारोहण संस्थान सुनील में हिमालयन साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ। संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस रैली के आयोजन के लिए इस बार उत्तराखंड के आईटीबीपी पर्वतारोहण संस्थान को चुना गया है, जो गर्व की बात है। कहा कि हिमालयन साइकिल रैली से क्षेत्र में साहसिक खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। इससे राज्य में साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। रैली बृहस्पतिवार को चोपता से रवाना होकर ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए एक नवंबर को देहरादून पहुंचेगी। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुरेश बिजल्वाण, रणजीत रावत, बुद्धिलाल, हरीश पंत, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।