{"_id":"59f0c6114f1c1b8e698b7800","slug":"150895164714-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर छात्रों ने हाईवे पर लगाया जाम किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर छात्रों ने हाईवे पर लगाया जाम किया प्रदर्शन
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर पहले कालेज में तालाबंदी और बाद में बदरीनाथ हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि सरकार की ओर से छात्रों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा गया यदि शीघ्र सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
बुधवार को महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने सुबह 11 बजे महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र जुलूस की शक्ल में बदरीनाथ हाईवे पहुंचे और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे पर जाम लगने से यहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छात्र नेता लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि महाविद्यालय में गणित, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा गया कि यदि शीघ्र महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की जाती तो छात्र स्थानीय व्यापारी और अन्य लोगों को साथ लेकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने छात्रों सेेे आधा घंटे तक वार्ता की। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में उच्च शिक्षा निदेशालय से वार्ता की जा रही है जल्द कालेज में प्रवक्ता भेज दिए जाएंगे। इसके बाद छात्रों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत, रामकृष्ण, अनिल, प्रवीण, शुभम, गणेश, मयंक, आरती, अमिषा, मनीषा और प्रेरणा आदि मौजूद थे।