फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एकता भाईचारे एवं सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

एकता भाईचारे एवं सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

Mon, 23 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
एकता भाईचारे एवं सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डाम कोठी पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश प्रभारी डा. सदाकत अली की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम समाज का आभार जताया।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश प्रभारी डा. सदाकत अली ने कहा कि पूरे देश में एकता, भाईचारे एवं सौहार्द को लेकर मंच कार्य कर रहा है। देश में सद्भावना का माहौल बना रहे, यह प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज लगातार देश के विभिन्न राज्यों में गो सेवा के कार्यों को अंजाम दे रहा है। किसी भी प्रकार का मतभेद पैदा न हो इसे लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। राव रियासत, राव अखलाक ने कहा कि मुस्लिम समाज सौहार्द व एकता का पैगाम देश भर में देता रहा है। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार भी समय-समय पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को कायम रखने में सहयोग कर रहे हैं। देश की तरक्की एकता में ही निहित है। देश की तरक्की में सबको सहयोग करना चाहिए। डा. अहसान अंसारी ने कहा कि प्रेम सद्भावना सबसे बड़ा संदेश है। जात- पात, धर्म भेदभाव को दरकिनार कर राष्ट्रीय एकता को बनाए रखें। युवाओं को राष्ट्रीय सेवा में सहयोग करना चाहिए। स्वागत करने वालों में मुस्तकीम प्रधान, बहरोज आलम, राव रियासत, राव अखलाक, छोटे मियां, डा. अहसान साबरी, जिले हसन, असबद अंसारी, गुलजार, आतिर त्यागी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed