{"_id":"59eccfcc4f1c1bf3538b8a02","slug":"15086919924-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में घुसा बारुद, पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में घुसा बारुद, पहुंच रहे अस्पताल
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में दीपावली के दूसरे दिन पटाखे जलाते समय बारूद आंखों में घुसने के करीब 15 केस आए, जिनमें से एक युवक की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है।
नेत्र विभाग के प्रभारी एचओडी/सहायक प्रो. डा. अच्युत नारायण पांडे ने बताया कि आंखों में बारूद चले जाने से कई बार रोशनी चली जाती है। बताया कि घाट क्षेत्र से आए युवक की आंखों की रोशनी पटाखों की वजह से चली गई। घटना के वक्त वह रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी ने पटाखा फोड़ दिया, जो उसकी आंख में घुस गया। वहीं एक 80 वर्षीय वृद्ध के अनार जलाते समय आंखों में बारूद घुस गया। वृद्ध की आंखों से बारूद साफ किया जा रहा है। वहीं तीन साल तक के बच्चे भी उपचार के लिए अस्पताल आए।