{"_id":"6aeb3586180ce54d5608f23e","slug":"municipal-corporation-reaches-schools-with-a-message-for-clean-air-dehradun-news-c-5-drn1037-1106099-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वच्छ हवा का संदेश लेकर विद्यालयों तक पहुंचा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वच्छ हवा का संदेश लेकर विद्यालयों तक पहुंचा नगर निगम
विज्ञापन
देहरादून। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम ने विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत संचालित इस अभियान में विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
अभियान के दौरान बच्चों को बताया जा रहा है कि वाहनों से निकलने वाला धुंआ, कूड़ा-कचरा एवं सूखी पत्तियां जलाना, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियां वायु गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित होते हैं।
नगर निगम की टीम विद्यार्थियों को छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, साइकिल और सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कूड़ा खुले में नहीं जलाने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने तथा पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और ऊर्जा बचत के महत्व को भी समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि देहरादून की वायु गुणवत्ता में सुधार नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को जागरूक बनाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकता है।