फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Congress opposes leasing of George Everest’s land Godiyal Protest

मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि लीज पर देने के विरोध में उतरी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने किया बड़ा एलान

Wed, 04 Nov 2026 07:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 04 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। जॉर्ज एवरेस्ट की 144 हेक्टेयर भूमि बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण से जुड़ी कंपनी को सालाना एक करोड़ रुपये के लीज रेंट पर दी गई है।

विज्ञापन
Mussoorie Congress opposes leasing of George Everest’s land Godiyal Protest
प्रदर्शन में शामिल गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जॉर्ज एवरेस्ट की 144 हेक्टेयर भूमि निजी कंपनी को सालाना एक करोड़ रुपये की लीज पर दिए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को हाथीपांव स्थित जॉर्ज एवरेस्ट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नारे लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस ने सरकार पर प्रदेश की बेशकीमती सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


धरन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। जॉर्ज एवरेस्ट की 144 हेक्टेयर भूमि बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण से जुड़ी कंपनी को सालाना एक करोड़ रुपये के लीज रेंट पर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की इस बेशकीमती संपत्ति का इस्तेमाल उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता था, लेकिन सरकार ने इसे निजी कंपनी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गोदियाल ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट को विकसित करने के लिए वित्तीय संस्था से करीब 22 से 23 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया। ऐसे में महज एक करोड़ रुपये सालाना लीज रेंट से ऋण और ब्याज की भरपाई करना भी मुश्किल होगा। इसका आर्थिक बोझ अंततः प्रदेश की जनता और आने वाली पीढ़ियों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी परिसंपत्तियों को लीज पर देने और नीलाम करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकारी परिसंपत्तियों से जुड़े करीब 40 मामलों को लेकर आंदोलन कर रही है, जिनमें 18 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: केदारताल में चार शव मिले, गिरधारी के खिलाफ वारंट, रिश्वतखोरी और दून में बड़ा हादसा

कांग्रेस सरकार बनने पर परिसंपत्तियां वापस लेने का एलान

गोदियाल ने एलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनहित के विपरीत निजी हाथों में दी गई सभी परिसंपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें वापस सरकार में निहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संपत्तियां किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की धरोहर हैं। भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी बड़ी भूमि निजी कंपनी को लीज पर दी गई।

उन्होंने गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री पर एक-दूसरे को बचाने का आरोप भी लगाया। अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को न्याय और सुरक्षा देने में विफल रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, राजेंद्र शाह, उपेंद्र थापली, सुमेंद्र सिंह बोहरा, मनीष गौनियाल, सोनिया आनंद, मेघ सिंह, जसबीर कौर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed