{"_id":"59ecced34f1c1b76678b6c9a","slug":"150869174213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ड्रोन कैमरे की वीडियो फुटेज की निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ड्रोन कैमरे की वीडियो फुटेज की निरस्त
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में बिना जिला प्रशासन की अनुमति के ड्रोन कैमरे से डॉक्यूमेंट्री बनाने पर पुलिस ने कैमरे से दस मिनट की वीडियो फुटेज हटा दी है। साथ ही टीम को जिला प्रशासन की अनुमति पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को बदरीनाथ धाम में ड्रोन कैमरे से नमामि गंगे योजना के तहत एक टीम डॉक्यूमेंट्री बना रही थी। बिना अनुमति डॉक्यूमेंट्री बनाने पर बदरीनाथ थाना पुलिस ने कैमरे को कब्जे में ले लिया था। रात को पुलिस ने कैमरे में लिए गए बदरीनाथ मंदिर के फुटेज हटाकर कैमरा टीम को लौटा दिया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि टीम की ओर से दस मिनट की डॉक्यूमेंट्री बना ली गई थी। अब जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ही टीम को बदरीनाथ में ड्रोन कैमरे का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी।