{"_id":"59eccde14f1c1b74698b6e95","slug":"150869150012-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठियालसैंण में एक करोड़ की पंपिंग योजना बनी शो पीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठियालसैंण में एक करोड़ की पंपिंग योजना बनी शो पीस
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली नगर पालिका क्षेत्र के रामपुरा, कोठियाल और भैड़ी गांवों के लोगों की प्यास बुझाने के लिए एक करोड़ की लागत से निर्मित पंपिंग पेयजल योजना शो पीस बनी हुई है। एक वर्ष साल पंपिंग योजना का काम पूरा हो चुका था लेकिन, आज तक पेयजल सप्लाई नहीं हुई। क्षेत्र के लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
कोठियालसैंण क्षेत्र में पेयजल किल्लत को देखते हुए शासन से वर्ष 2014 में कोठियालसैंण पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण की स्वीकृत मिली। वर्ष 2016 में योजना का निर्माण पूरा कर लिया गया, लेकिन अभी तक योजना पर पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। पूर्व पालिका सभासद विनोद कनवासी और गीता बिष्ट का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति की मांग की गई, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का कहना है कि कोठियालसैंण में बनी पंपिंग योजना आज तक विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को कार्य पूरा कर पेयजल लाइन हस्तांतरित करने के लिए कहा गया है। फिलहाल क्षेत्र में वैकल्पिक रूप से पेयजल सप्लाई की जा रही है। जल्द पंपिंग योजना को सुचारु कर लिया जाएगा।।