{"_id":"59eb7b6d4f1c1b0d698b6c35","slug":"15086048558-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने जीआईसी नंदप्रयाग में आयोजित किया शहीद सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने जीआईसी नंदप्रयाग में आयोजित किया शहीद सम्मान समारोह
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की ओर से शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसएफ और पुलिस के जवानों के साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वर्ष 1990 में शहीद हुए भटियांणा गांव निवासी शहीद लक्ष्मी प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। बीएसएफ की ओर से शहीद को गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीएसएफ के एएसआई दिनेश चंद्र चंदोला ने बताया कि वर्ष 1988 में लक्ष्मी प्रसाद बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्ष 1990 में त्रिपुरा में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वे शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर नई पीढ़ी में देश सेवा की भावना का विकास किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमएस रावत, पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, राम विनय यादव, अजय डोभाल, जगत सिंह, सूरज परिहार, प्रमोद डबराल, डा. सीएस तिवारी, मीनाक्षी सती, एएस बिष्ट, संजय रौतेला और नरेंद्र लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन