{"_id":"59eb7b604f1c1b72548b84a7","slug":"15086048426-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी पर ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी पर ग्रामीण नाराज
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सरतोली क्षेत्र के ग्रामीणों ने नंदप्रयाग-धारकोट मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में धारकोट के प्रधान लकेश तोपाल, जीआर मुनियाल, भरत सिंह कंडेरी, विजेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र सिंह, अनिल फस्त्रवाण, जसवंत सिंह व आनंद सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में नंदप्रयाग-महड़बगठी-ग्वाईं-सकंड-धारकोट मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली, लेकिन अभी तक मोली तहसील से क्षतिपूर्ति के अभिलेखों को पूरा नहीं किया गया है। इससे सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने तहसील स्तर पर हो रही अनावश्यक देरी पर आक्रोश व्यक्त कर डीएम से मामले में हस्तक्षेप की मांग की।