फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भैयादूज पर छलका भाई बहन का प्यार

भैयादूज पर छलका भाई बहन का प्यार

Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
भैयादूज पर छलका भाई बहन का प्यार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पंचपुरी में भैयादूज का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर तथा उनकी आरती उतारकर उनके सुख और समृद्धि की कामना की। भाइयों ने यथोचित उपहार और दक्षिणा देकर बहनों को गले लगाया। दिनभर त्योहार की रौनक बनी रही।
शनिवार को सुबह से ही भैया दूज के पर्व की रौनक दिखने लगी थी। बहनों ने सुबह से ही भाइयों के लिए पकवान बनाने और उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी थी। अविवाहित बहनों ने पहले घरों पर भाइयों को तिलक कर उनका स्वागत किया। इसके बाद भाई विवाहित बहनों के यहां घरेलू सामान और उपहार आदि लेकर गए।
विज्ञापन

कई स्थानों पर परंपरा के अनुसार पर्व मनाने के लिए बहनें पहले से ही भाइयों के घर पहुंच गई थी। सवेरे के समय पंचपुरी के हर घर में उत्सव का समा बंध गया। बहनों ने भाई के मस्तक पर सुख और समृद्धि की कामना को लेकर तिलक लगाया। इस पर्व की तैयारी जहां बहनों ने की थी वहीं भाइयों ने भी उनके लिए उपहार खरीदे थे। इस पर्व पर भाई और बहन एक- दूसरे से गले मिलकर शुभ की कामना करते हैं। अनेक बहनें शिव के मंदिरों में भी भाई की खुशहाली मांगने के लिए गई। शिव पार्वती की पूजा का भी कुछ क्षेत्रों में प्रचलन है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर समाज के भाई बहन एक साथ मिलकर भगवान शिव से दीर्घ तथा सुखी जीवन की कामना करते हैं। पंचपुरी में यह त्योहार प्रत्येक घर में मनाया जाता है। परंपरागत तरीके से पर्व की खुशबू पुरानी बस्तियों में नजर आती है। सजी धजी बहनें जब भाई के घर पहुंचती है तो खुशियों का माहौल बन जाता है। शहर के साथ ही देहात में भी इस पर्व की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रही रौनक
हरिद्वार। भैया दूज के मौके पर बाजारों में खासी रौनक दिखाई दी। बहनों को उपहार देने के लिए जहां भाईयों ने दुकानों पर पहुंचकर आज भ्री कपड़े और अन्य उपहार खरीदे वहीं दूसरी तरफ मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। त्योहारों के सीजन के इस आखिरी सीजन ने व्यापारियों को भी कारोबार के हिसाब से ठीक सहारा दिया। दोपहर तक दुकानों पर खासी रौनक रही। भगत सिंह चौक के पास स्थित मिठाई की दुकान से स्वामी शरमानंद त्यागी ने बताया कि दिवाली के बाद भैया दूज पर भी कारोबार की स्थिति ठीक रही।


त्योहारों की लंबी श्रृंखला संपन्न
हरिद्वार। भैया दूज का पर्व वर्ष का आखिरी पर्व है। इस पर्व के साथ ही त्योहारों की लंबी श्रृंखला संपन्न हो गई है। अब कुछ ही दिनों में धर्मनगरी का यात्राकाल भी समाप्त हो जाएगा। आखिरी चरण में गुजरातियों का आगमन दीपावली से पहले ही प्रारंभ हो चुका है। गुजराती यात्री लाखों की संख्या में यम द्वितीया मनाने के लिए मथुरा जाते हैं जहां यमुना अपने भाई यम के मस्तक पर तिलक करती है। गुजराती भी यमुना तट पर यह पर्व अपनी बहनों के साथ मनाते है। पर्व बीतते ही बड़ी संख्या में गुजरातियों का आगमन हरिद्वार नगरी में होता है। ये यात्री खासी संख्या में बद्रीनाथ धाम भी दर्शानार्थ जाते हैं। हरिद्वार का लंबा यात्रा सीजन अब कई महीनों के लिए मंदी के सीजन में बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed