फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भैया दूज में ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

भैया दूज में ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
भैया दूज में ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भैया दूज के मौके पर धर्मनगरी से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों और रोडवेज बसों में शनिवार सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेनों में सभी आरक्षित बर्थ फुल होने से लोगों को बोगियों के अंदर चढ़ना तक मुश्किल हो गया। विकल्प के तौर पर बस अड्डे का रुख किया तो वहां भी भीड़ देखकर यात्रियों के पसीने छूट गए। भीड़ देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने दिल्ली समेत कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी।
दिवाली और उसके आसपास के त्योहारों पर पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर रेल प्रशासन ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन परिवहन निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। हालांकि बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। भैयादूज के मौके पर बहनों के घर जाने के लिए लोग सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर निगम की ओर से कई बसों के फेरे बढ़ाए तो स्थिति कुछ संभली। शाम को वापसी का क्रम शुरू होने पर दिल्ली, नजीबाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, कोटद्वार, मुरादाबाद, देहरादून, ऋषिकेश व चंडीगढ़ जाने वाली बसों में भी भीड़ दिखी। सबसे अधिक भीड़ लोकल यात्रियों की दिखाई दी। देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की जाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। शनिवार को जो ट्रेनें यहां पहुंचीं, उनमेें इतने मुसाफिर सवार होकर आए कि लोगों को चढ़ने और खड़े होने की जगह तलाश करने में पसीने छूट गए। भैयादूज के लिए मिला मुख्यालय से 17 लाख का टारगेट भी हरिद्वार डिपो ने छू लिया।
विज्ञापन

हरिद्वार रोडवेज डिपो के एआरएम एसएस चौहान ने बताया कि भीड़ औसत रही। बसों का संचालन समय पर होने से कुछ अधिक परेशानी नहीं हुई। चालक-परिचालकों को अधिक फेरे लगाने के लिए एक हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed