{"_id":"59e7814c4f1c1b72548b7f60","slug":"15083442104-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दिन जल विहीन हुई अलकनंदा, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दिन जल विहीन हुई अलकनंदा, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी की झील में पानी रोके जाने से दीपावली त्योहार पर अलकंनदा जलविहीन हो गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नदी में पानी कम होने से पेयजल के लिए गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं कंपनी प्रशासन का कहना है कि नदी में पानी पूर्व की भांति ही छोड़ा गया है।
बुधवार को जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से पानी रोके जाने पर अलकनंदा नदी लगभग जलविहीन हो गई थी। परियोजना झील से लेकर पावर हाउस तक करीब पांच किमी के दायरे में नदी में पानी ना के बराबर था, जबकि इसी 5 किमी के दायरे में कई गंदे नाले, मेडिकल कालेज की गंदगी भी नदी में गिरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नदी में बह रहा गंदा पानी ही पेयजल आपूर्ति के लिए सप्लाई किया जा रहा है। श्रीकोट निवासी केके थपलियाल, भजन सिंह, विजय सिंह ने कहा कि परियोजना कंपनी अक्सर नदी में पानी का प्रवाह पूरी तरह बंद कर देती है, जिससे लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं परियोजना कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने कहा कि बुधवार को अलकनंदा नदी में पूर्व की भांति ही पर्याप्त पानी छोड़ा गया है।