{"_id":"59e781424f1c1b59678b6a9f","slug":"15083442018-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के अगले दिन मंजूघोष मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के अगले दिन मंजूघोष मेला
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कोट के कांडा स्थित मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली के अगले दिन 20 अक्तूबर से दो दिवसीय मंजूघोष मेला शुरू होगा। परंपरानुसार 20 अक्तूबर को छोटा कांडा और 21 अक्तूूबर को बड़ा कांडा मेला आयोजित होगा।
श्रीनगर से करीब 13 किमी दूर कांडा में हर साल दीपावली के दूसरे दिन दो दिवसीय (बड़ा व छोटा कांडा) मंजूघोष मेला लगता है। कांडा गांव में मंजूघोष, महाकाली व मंजूदेवी मंदिर स्थित हैं। मेले में दूर दराज से श्रद्धालु निशाण लेकर पहुंचते हैं। मंजूघोष मेला कांडा मेला नाम से प्रसिद्ध है। पहले यहां पशुओं की बलि चढ़ाई जाती थी, लेकिन एक दशक पहले यह प्रथा बंद हो गई। अब यहां केवल निशाण चढ़ते हैं।
मेले के दौरान श्रीनगर-देहलचौरी-पौड़ी मोटर मार्ग पर स्थित देहलचौरी बाजार में वाहन खड़े नहीं हो सकेंगे। निजी वाहन मंदिर से करीब 250 मीटर पहले अस्थायी पार्किंग में खड़े होंगे। एसएसआई जितेंद्र चौहान ने बताया कि श्रीनगर से जाने वाली टैक्सी देहलचौरी बाजार में सवारी उतारकर श्रीनगर की ओर चली जाएंगी, जबकि पौड़ी से आने वाली टैक्सी देहलचौरी बाजार से करीब 50 मीटर पहले सवारी उतारेंगी।