{"_id":"59e638394f1c1b87698b6282","slug":"150825996615-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".....और तीनबारूद के ढेर पर बैठ गया श्रीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.....और तीनबारूद के ढेर पर बैठ गया श्रीनगर
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी शहर के व्यस्ततम बाजार में पटाखा व्यवसायियों ने दुकानें सजा दी हैं। पुलिस प्रशासन की पहल पर इस बार पटाखों के लिए रामलीला मैदान में बाजार नियत किया गया था, लेकिन पटाखा व्यापारी गोला बाजार में ही दुकान लगाने पर अड़े थे। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते शहर के बीचों बीच पटाखों का बाजार सज गया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि व्यापारियों ने किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदरी व क्षति का वहन करने का शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र के बाद गोला बाजार में पटाखा दुकानों को अनुमति दी गई है।