{"_id":"59e635744f1c1b59678b678d","slug":"150825925615-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किए बदरीनाथ के दर्शन
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ/रुद्रप्रयाग। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बदरी-केदार के दर्शन किए। उन्होंने दोनों धामों में आधा घंटे तक पूजा की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को प्रात: सवा 9 बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। यहां प्रशासन और बीकेटीसी के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में साधु-संतों को दक्षिणा भी दी और तीर्थ पुरोहितों और यात्रियों से धाम के बारे में जानकारी ली। वह धाम में 40 मिनट रहे। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
उप मुख्यमंत्री मौर्य साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक आशीष गौतम भी थे। सबसे पहले वे तप्तकुंड पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया ने उनकी ओर से पूजा कराई। इसके बाद उन्होंने आदि केदारेश्वर मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे बदरीनाथ सभा मंडप में पहुंचे, जहां उन्होंने आधा घंटे तक वेद पाठ में भाग लिया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद के रूप में बाल भोग दिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदरीनाथ के सौंदर्य को देख अभिभूत हो उठे। उन्होंने सिंहद्वार और तप्तकुंड के आसपास फोटो भी खिंचवाई। पंद्रह मिनट तक गुजराती भवन में अल्प विश्राम भी किया।