{"_id":"59e6356c4f1c1bda538b7d89","slug":"15082592498-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की हड़ताल दीपावली का मजा कर सकती है फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की हड़ताल दीपावली का मजा कर सकती है फीका
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सातवें वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर यूपीसीएल के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से दीपावली का मजा फीका पड़ सकता है।
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि संगठन लंबे समय से वेतन विसंगति दूर कर रहा है, लेकिन मांग को लेकर सरकार की अनदेखी को देखते हुए संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने बाध्य होकर हड़ताल का निर्णय लिया है। कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रघुनाथ फरस्वाण ने कहा यदि शीघ्र सरकार की ओर से मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो संगठन आंदोलन तेज कर देगा। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ धनंजय कुमार का कहना है कि संविदा कर्मचारियों की मदद से बिजली सप्लाई की जा रही है। दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन