फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माणा की टीम बनी विजेता

माणा की टीम बनी विजेता

Tue, 17 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
माणा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन

गौचर। आईटीबीपी देहरादून परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों के सीमांत गांवों के युवाओं की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माणा गांव की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में माणा की टीम ने सिंगधार की टीम को 7-2 से हराया। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौचर खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता में प्रथम वाहिनी जोशीमठ (चमोली) के सीमांत गांव सिंगधार, आठवीं वाहिनी गौचर (चमोली) के सीमांत गांव नीति, 12वीं वाहिनी उत्तरकाशी के सीमांत गांव मनेरी, 23वीं वाहिनी देहरादून के सीमांत गांव माणा और 35वीं वाहिनी माहीडांडा उत्तरकाशी की सीमांत गांव धराली की फुटबाल टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिंगधार, दूसरे में माणा, तीसरे में मनेरी की टीम विजेता रही। मंगलवार को सिंगधार और माणा गांव की टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में माणा की टीम सिंगधार की टीम पर शुरू से ही भारी रही। माणा की टीम ने सिंगधार की टीम को 7-2 से हराया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माणा की टीम के दीपक कठैत रहे। विजेता और उपविजेता टीमों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और निर्णायक मुकेश नेगी, राजवीर और विकास को प्रतियोगिता संयोजक आठवीं वाहिनी गौचर के कमान अधिकारी प्रेमलाल शाह ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed