{"_id":"59e635654f1c1b59678b678a","slug":"150825924211-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई संपन्न
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में अधिकारियों के शामिल न होने पर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बैठक में न आने पर समस्याएं नहीं सुलझ पा रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने अनुुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान खनन के मुद्दे पर विभाग को जांच के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने थराली-देवाल-मुंदोली-लोहाजंग मोटर मार्ग पर एडीबी की ओर से किए गए 25 करोड़ के निमभन गुणवत्तापरक कार्यों के जांच की मांग की। मुंदोली में किए जा रहे भारी मात्रा में खनन की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच के लिए वन विभाग के रेंजर को निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों ने सूपली गाड़ में हाइड्रॉलिक ट्रॉली लगाने तथा सुपलीगाड़, हरमल, ओडर, बोरागाड़ में झूला पुल बनाने और धुराधार-नदंकेशरी-ग्वालदम मोटर मार्ग की मरम्मत करने की मांग की। जल संस्थान और जल निगम की खस्ताहाल योजनाओं पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए ब्लॉक के दर्जनों गांवों की बदहाल पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बनने की शिकायत की। क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत की दो बैठकों में जिन विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं थे उनके विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की। खंड विकास अधिकारी विक्रम लाल शाह के संचालन में हुई बैठक में एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, डीडीओ आनंद सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, रेंजर टीएस बिष्ट, केडी मिश्रा, हीरा पहाड़ी, बच्ची राम, आनंदी कुुनियाल, पुष्पा नेगी, मंजू परिहार और गोपाल दानू आदि मौजूद थे।