{"_id":"59e4e7bc4f1c1b8e698b623e","slug":"150817382314-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर की पूजा करने से सभी कष्टों का होता है निवारण: बलवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर की पूजा करने से सभी कष्टों का होता है निवारण: बलवंत
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला के सचिव महंत बलवंत सिंह ने कहा कि ईश्वर की पूजा से बड़ी संसार में और कोई पूजा नहीं हो सकती। संत समाज परमात्मा का दूसरा स्वरूप कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की एकता अखंडता के लिए संत समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सनातन परंपराओं के अनुसार हमारे अखाड़ों आश्रमों की रक्षा हमारा संत समाज ही करता चला आ रहा है।
रविवार को निर्मला छावनी में श्रद्धालु भक्तों ने संत। महंतों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वभारत निर्मल महामंडल के सचिव महंत हाकम सिंह ने और संचालन महंत चमकोर ने की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सचिव महंत बलवंत सिंह ने कहा कि आए दिन संतों के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाकर कुछ विदेशी शक्तियां भारतीय संस्कृति को नष्ट करने पर तुली है। ऐसा करने वालों के खिलाफ संत समाज कानूनी कार्रवाई कराएगा। कहा कि अनादिकाल से हमारे देश में ऋषि मुनि तपस्या करते चले आ रहे हैं और यह पृथ्वी ऋषि मुनियों के जप तप के कारण ही टिकी हुई है। महंत हाकम सिंह ने कहा कि जो हमारे संत समाज का अपमान करेगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर कोठारी महंत गोपाल सिंह, महंत रेशम सिंह शेखवा, सर्वजीत सिंह, महंत देवमुनि, मुखिया महंत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत दलीप सिंह, महंत संतोख सिंह, महंत संतनाम सिंह आदि ने कहा कि ईश्वर का स्मरण करने से मनुष्य की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन