{"_id":"59e4e7a64f1c1bd9798b6d5a","slug":"15081738011-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुगान न खुलने से पथरी में फीका रहेगा दीपावली का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुगान न खुलने से पथरी में फीका रहेगा दीपावली का त्यौहार
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजब सिंह
पथरी।
नदियों में चुगान कार्य बंद होने से क्षेत्र के करीब चालीस गांवों के लोग बेरोजगार हो गए है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट तक खड़ा हो गया है। दीपावली के त्योहार पर भी उनके चेहरों पर खुशियां नहीं दिख रही है।
पथरी थाना क्षेत्र में कई परिवारों की रोजी-रोटी नदियों में चुगान से होने वाले आय से चलती थी। इस बार चुगान बंद होने से दीपावली का त्योहार फीका लग रहा है। बीते वर्षों तक दीपावली के त्योहार से पहले दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ रहती थी। इस बार दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में है। हलवाई, पटाखे, बर्तन, ज्वैलर्स, कपड़ा आदि की दुकान चलाने वाले यशपाल, यादराम, वीर सैनी, पंकज, राजेश, मूलचंद सैनी आदि का कहना है कि दीपावली के त्योहार के बावजूद इस बार अपेक्षित खरीदारी नहीं हो पा रही है। हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान एवं बेमौसम बारिश से धान की फसल के नुकसान से भी किसान परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकतर लोग खनन चुगान होने पर भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर ट्रॉली से किराये पर खनन सामग्री ढोकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। काफी समय से क्षेत्र में खनन चुगान बंद है। सुशील सैनी, मांगेराम, चंद्रशेखर सैनी, सतीश चौहान आदि का कहना है कि बाजार में धान एवं गन्ना कोल्हूओं में गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सुखदेवपाल, गीतूराम, ब्रजपाल, योगेश आदि लोगों का कहना है कि दीपावली के त्योहार से पहले चुगान शुरू होने की उम्मीद थी। चुगान नहीं होने से इसका असर दीपावली के त्योहार पर दिख रहा है। अधिकतर लोगों का पैसा की तंगी की वजह से दीपावली का त्योहार फीका रहने वाला है।
विज्ञापन
--------------------
अजब सिंह