{"_id":"59e4e4dc4f1c1b6d548b796d","slug":"15081730888-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास क्षेत्र की मढ़ी कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास क्षेत्र की मढ़ी कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मढ़ी कालोनी चौरास के लोगों ने अलकनंदा नदी किनारे स्थित सिंचाई विभाग के पंप को अन्यत्र स्थापित किए जाने की मांग की है। कहना है कि जिस स्थान पर पंप संचालित हो रहा है वहां अब पानी नहीं है। ऐसे में कॉलोनी में पेयजल संकट बना हुआ है।
विकासखंड कीर्तिनगर के मढ़ी कालोनी चौरास में करीब एक सप्ताह से लोग अनियमित पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे है। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गम्मा सिंह ने कहा कि चौरास मढ़ी कालोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग की ओर से अलकनंदा नदी किनारे किलकिलेश्वर मंदिर के समीप पंप लगाया गया है। यह पंप यहां पर करीब 30-35 सालों से संचालित हो रहा है, लेकिन श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण के बाद से कई दिन नदी का पानी सूख जाता। साथ ही नदी को डायर्वट किए जाने से भी पंप के आस पानी नही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पंप तक पानी न पहुंचने से क्षेत्र में भारी पेयजल किल्लत बनी हुई है। उन्होंने पंप को अन्यत्र स्थापित किए जाने की मांग की है। जन संपर्क अधिकारी जीवीके वायआर शर्मा का कहना है कि नदी में पानी की मात्रा नियमानुसार छोड़ी गई है। अगर कोई समस्या आई तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। ब्यूरो