फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री भी करेंगे धरना प्रदर्शन

ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री भी करेंगे धरना प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री भी करेंगे धरना प्रदर्शन
देवप्रयाग। ग्रामीणों की इच्छा के विपरीत गांवों को पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने ग्रामीणों के साथ आंदोलन में उतरने की चेतावनी दी है। मंत्री ने कहा कि सरकार को जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को देवप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने 15 गांवों को जबरन पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने पर सरकार के फरमान के प्रति नाराजगी जताई है। कहा कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए इस संबंध में उनकी ओर से दो बार शहरी विकास मंत्री से भी वार्ता की गई है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में देवप्रयाग नगर पंचायत को पालिका में उच्चीकृत किया गया था, जिसमें पालिका क्षेत्र से सटे कुछ गांवों को इसमें शामिल किया था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देख पूर्व कांग्रेस सरकार ने गांवों को पालिका में शामिल किए जाने का फरमान वापस ले लिया था। अब वर्तमान भाजपा सरकार ने क्षेत्र के15 गांवों को पालिका में शामिल किए जाने का जो फरमान जारी किया है उससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। चेताया कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो वह ग्रामीणों के साथ स्वयं धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। मंत्री ने गांव बचाओ संघर्ष समिति की ओर से जारी धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया है। साथ ही मामले पर वर्तमान विधायक की चुप्पी पर आश्चर्य जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed