फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मारखम ग्रांट खैरी में गहराया पेयजल संकट

मारखम ग्रांट खैरी में गहराया पेयजल संकट

Mon, 16 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मारखम ग्रांट खैरी में गहराया पेयजल संकट
मारखम ग्रांट खैरी द्वितीय में सप्ताहभर से पेयजल संकट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
मारखम ग्रांट खैरी द्वितीय गांव में सप्ताहभर से घरों में पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था भी नही हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शिकायत के बावजूद विभाग अनदेखी कर रहा है।

मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत खैरी द्वितीय में सौ से अधिक परिवार हैं। यहां पेयजल व्यवस्था का जिम्मा जल संस्थान के पास हे, लेकिन सप्ताहभर से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा हुई है। ग्रामीण इंद्रजीत सिंह लाडी ने बताया कि गांव में बीते एक सप्ताह से पानी का संकट है। गांव में एक हैंडपंप है जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। लोग किसी तरह इसी हैंडपंप के पानी से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों को टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। समस्या की सूचना देने के बावजूद जल संस्थान कार्यालय में कोई सुनने वाला नहीं है। दीपावली नजदीक होने के चलते घरों की सफाई और रंग रोगन के लिए काफी पानी की जरूरत है, लेकिन फिलवक्त गांव में पेयजल का जबरदस्त संकट है। ग्रामीण तेजेन्द्र सिंह काला, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, प्रवीण कुमार और संजीव आदि ने जल संस्थान से जल्द पेयजल आपूर्ति सुधारने की मांग की है। जल संस्थान के अवर अभियंता डीएस रावत ने बताया कि समस्या का संज्ञान ले लिया गया है। जल्द समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed